सुख समृद्धि के लिए तवे से जुड़े अत्यंत जरूरी वास्तु टिप्स | 13 Useful Vastu tips For Tawa

सुख समृद्धि के लिए तवे से जुड़े अत्यंत जरूरी वास्तु टिप्स

 

घर का सबसे पवित्र जगह पूजा घर के बाद रसोई ही मानी जाती है। किचन में तवा का उपयोग प्रतिदिन होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि रसोई घर में तवा कैसे रखना चाहिए?

वास्तु के अनुसार रसोई घर में तवा कैसे रखना चाहिए ?

रसोई अगर अव्यवस्थित हो या वहां रखे बर्तन सही तरीके से प्रयोग नहीं किए जाएं, तो ये घनघोर वास्तुदोष का कारण बनते हैं।  इस प्रकार किचन में सबसे अधिक प्रयोग आने वाले बर्तनों में तवे का बहुत ज्यादा महत्व होता है।

 

सुख समृद्धि के लिए तवे से जुड़े अत्यंत जरूरी वास्तु टिप्स

 

तवा अगर रसोई में सही तरीके से प्रयोग न हो तो उससे घर में कंगाली या बीमारी का खतरा बना रहता है। खासतौर से घर का किचन संभालने वाली महिलाओं को तवे से जुड़े टिप्स तो जरूर मालूम होने चाहिए।

तवे से जुड़े वास्तु टिप्स

वास्तु के अनुसार तवा को राहू का प्रतीक माना गया है। राहु अगर कुपित हो तो घर का सर्वनाश होने से कोई नहीं रोक सकता। इसलिए घर में रखा तवा आपकी किस्मत बना और बिगाड़ दोनों सकता है

तवा को अगर वास्तु अनुसार रखा जाए तो यह शुभ फलदायी हो सकता है। इतना ही नहीं तवे के कारण घर में सुख समृद्धि और धन दौलत आ सकती है। ऐसे में इनका प्रयोग करते समय विशेष ख्याल रखे जाने की जरूरत होती है। इसलिए तवे को लेकर हमेशा सतर्क रहे।

तवा की पवित्रता का ख्याल रखे इससे घर में बरकत आती है। रसोई घर में स्वच्छता का जितना ख्याल रखा जाएगा धन आगमन के रास्ते उतने ही आसान होंगे।

आज हम आपको रसोई में अधिकतर इस्तेमाल होने वाले तवे के बारे में बताएंगे कि किस तरह तवा भी आपके घर में शुभ अशुभ फल ला सकता है….

 

रसोई में तवा को कैसे रखें – तवे से जुड़े अत्यंत जरूरी वास्तु टिप्स

 
 
1. तवा और कढ़ाई को जहां पर खाना बनाते हों, उसकी दाईं ओर रखें क्योकि किचन के दाई ओर मां अन्नपूर्णा का स्थान होता है।
 
 
2. खाना बनने के बाद खाली चूल्हे पर तवा न चढ़ाएं। गैस बंद करने के बाद तवा कभी उसके ऊपर न छोड़ें।
 
 
 
 

सुख समृद्धि के लिए तवे से जुड़े अत्यंत जरूरी वास्तु टिप्स

 
3. घर की समृद्धि और खुशहाली के लिए पहली रोटी किसी जानवर या पक्षी के लिए निकाल दें। 
 
4. कई लोगों की ये आदत होती है कि रात का भोजन तैयार करने के बाद वो तवे को धोते नहीं हैं। आपका ऐसा करना अन्न को अपमानित करने के समान माना जाता है। रात का खाना बनाने के बाद तवा हमेशा धो कर सुखा कर ही रखें
 
 

गंदे तवे और कढ़ाई का प्रयोग ना करेें

 
5. अगर रसोई घर में कोई महिला गंदे तवे और कढ़ाई का प्रयोग करती है तो इससे पुरुषों खास कर पति पर कुप्रभाव पड़ता है। इस कारण महिला के घर के सदस्य पति या बेटा नशे में लिप्त हो जाते हैं।
 
 
यह भी जरुर पढ़ें :
 
 
 
 
6. घर में यदि तनाव और कलह की स्थिति चल रही है तो आप बिना धुले तवे पर दो या तीन इंच की रोटी बना लें। इसे घर के बाहर रख दें ताकि कोई जानवर या पक्षी इसे खा सके। इस उपाय से घर की सारी नकारात्मकता दूर हो जाएगी।
 
 

रसोई मे ऐसे रखें तवा हो जाएंगे धनवान

 
7, किचन में कभी भी तवा और कढ़ाई को उल्टा करके नहीं रखना चाहिए। यह शुभ नहीं होता। वास्तु के मुताबिक आपके ऐसा करने से घर में राहु की नकारत्मक उर्जा का संचार होता है और होने वाली घटनाओं में वृद्धि हो सकती है।
 

 

सुख समृद्धि के लिए तवे से जुड़े अत्यंत जरूरी वास्तु टिप्स
तवा को उल्टा करके नहीं रखना चाहिए

 

रसोई में तवे को कहां रखें?

 
8. जब तवे का उपयोग न करना हो तो उसे ऐसी जगह पर रखें जहां से वह आम नजरों में न आ पाए। कहने का तात्पर्य उसे खुले में रखने की बजाए किसी आलमारी या दराज में रखें।
 
 
9. जो तवा प्रयोग में न हो उसे किचन में न रखें, उसे वहां से हटा कर ऐसी जगह रखें जहां किसी की नजर न पड़े उसे किसी अलमारी आदि में रख दें।
 
 
10. कभी भी गर्म तवा पर पानी नहीं डालना चाहिए इससे घर में मुसीबतें आती हैं। ऐसा माना जाता है कि गर्म तवे पर पानी पड़ने से उत्पन्न होने वाली छन्न की आवाज आपके जीवन में नकारात्मकता ला सकती है।
 
 

तवे से जुड़ा है घर की खुशहाली का कनेक्शन

 
11. तवे को चमकाने के लिए कभी भी उस पर नुकीली या धारदार चीजों का प्रयोग ना करें। तवा नींबू और नमक मिला कर साफ करें। यानी तवा जितना चमकेगा आपकी किस्मत भी उतनी ही चमकेगी।
 
 
12. तवा और कढ़ाई में खाना न खाएं और न ही उसमें जूठा खाना छोड़ना चाहिए। ऐसा करने से घर का वास्तु दोष बिगड़ सकता है।
 
 
13. जब आप सुबह पहली रोटी पकाने जाएं तो उससे पहले तवे पर नमक छिड़क दें। परंतु इस बात का ध्यान रखें कि नमक में कोई भी अन्य पदार्थ ना मिला रहे। यानी हल्दी या लाल मिर्च ना मिला हो। इस उपाय से घर में अन्न तथा धन बना रहेगा।
 
 

इन छोटी लेकिन महत्वपूर्ण् बातों पर ध्यान दे कर आप घर में सकारात्मक ऊर्जा ला सकती हैं। Kitchen में तवे को इस तरह रखने से घर में सुख समृद्धि और धन दौलत आती है.  इस तरह सुख समृद्धि के लिए तवे से जुड़े अत्यंत जरूरी वास्तु टिप्स को अपनाने से घर में सुख-संपत्ति और वैभव का वास हमेशा रहेगा।

Join me on Telegram

Conclusion

दोस्तों, इस post में हमने सुख समृद्धि के लिए तवे से जुड़े अत्यंत जरूरी वास्तु टिप्स (Useful Vastu tips For Tawa in Hindi) के बारे में बताया। हमारी ये पोस्ट कैसी लगी, कृपया कमेन्ट करके बताएं। अगर पोस्ट अच्छी लगी हो या आपको इस post से related कोई सवाल या सुझाव है तो नीचे comment करें और इस post को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें .

FAQ : तवे से जुड़े अत्यंत जरूरी वास्तु टिप्स

 

किचन में तवा कहां रखें?

घर में जब तवे का उपयोग न हो तब उसे अलमारी में रखें, खुले में नहीं। इसे बंद जगह में दूसरों की नजर से बचाकर रखें। जहां खाना बनता है उसके दाएं तरफ तवा रखें।

तवे को उल्टा रखने से क्या होता है?

तवे को कभी भी उल्टा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में कई तरह की द‍िक्‍कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही धन संबंधी द‍िक्‍कतें भी बढ़ती हैं।

तवे पर पानी डालने से क्या होता है?

गर्म तवे पर पानी डालने से आने वाली छन की आवाज घर में नकारात्‍मकता लाती है. तवे पर पानी डालने से घर के किसी सदस्य की तबीयत अचानक से बहुत खराब भी हो सकती है।

by Tripti Srivastava
मेरा नाम तृप्ति श्रीवास्तव है। मैं इस वेबसाइट की Verified Owner हूँ। मैं न्यूमरोलॉजिस्ट, ज्योतिषी और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ हूँ। मैंने रिसर्च करके बहुत ही आसान शब्दों में जानकारी देने की कोशिश की है। मेरा मुख्य उद्देश्य लोगों को सच्ची सलाह और मार्गदर्शन से खुशी प्रदान करना है।

1 thought on “सुख समृद्धि के लिए तवे से जुड़े अत्यंत जरूरी वास्तु टिप्स | 13 Useful Vastu tips For Tawa”

Leave a Comment